Saturday, July 27, 2024
Homeकृषि समाचारमहिला दिवस पर बकरियांवाली में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने दिखाया जोश.........

महिला दिवस पर बकरियांवाली में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने दिखाया जोश………

8 मार्च खंड के गांव बकरियांवाली में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को महिला दिवस के अवसर पर एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली की प्रिंसिपल कांता खोथ, गांव की सरपंच विद्या कासनिया, गांव धींगतानिया की समाजसेवी सुनीता सहारण और बकरियांवाली गांव की डॉक्टर सतवंती शामिल हुईं।

बकरियांवाली में आयोजित कार्यक्रम में महिला अतिथियों ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए और महिलाओं को आत्मविश्वास, सकारात्मकता और स्वावलंबन की प्रेरणा दी। डॉक्टर सतवंती ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार में रहते हुए भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए कभी हार नहीं मानी और अपने अंदर आत्मविश्वास को बनाए रखा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों के लिए संघर्ष करना चाहिए और परिवार का सहयोग लेना चाहिए। वहीं बहन वर्षा ने महिलाओं को अपने अंदर की शक्ति को पहचानने और विकास करने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि नारी अबला नहीं सबला है और शिव की शक्ति है। उन्होंने कहा कि नारी का कोई घर नहीं होता है, बल्कि वह हर घर का आधार है। उन्होंने महिलाओं को अपने आप को सम्मानित करने और समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर कार्यक्रम में आई हुई सभी महिलाओं को स्मृति तिलक, सौगात और प्रसाद दिया गया। बच्चों ने नारी को सशक्त कैसे बनाया जाए इस विषय पर नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन बहन वर्षा ने किया। कार्यक्रम के अंत में बहन वर्षा ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए आशीर्वाद दिया।

 

Bhumika

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments